अगर आप भी रिजर्व बैंक की डिजिटल करेंसी ई रूपी के बारे में नहीं जानते हैं? तो यह पोस्ट सिर्फ आपके लिए है। इस आर्टिकल में आज आप जानोगे कि यह ई रूपी डिजिटल करेंसी क्या होती है? और यह करेंसी कैसे काम करती है?
और इसके साथ-साथ इसका काम क्या होता है? और कहां-कहां उपयोग होती है आदि जैसी सभी प्रकार की जानकारी आपको इस लेख में जानने को मिलेगी।
हम आपसे आग्रह कर रहे हैं कि कृपया आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें जिससे कि आप eRUPI digital currency से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकोगे।
और आपको इसके अतिरिक्त संपूर्ण ज्ञान इस डिजिटल करंसी का कहीं और नहीं मिलेगा। तो इसलिए इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ना जारी रखें जिससे कि आप ई रूपी से संबंधित सभी प्रकार की जरूरी जानकारी से अवगत हो पाओगे।
- ई रूपी डिजिटल करेंसी क्या है? (e rupi kya hai in hindi)
- जानिए ई-रूपी कैसे करेगी काम?
- ई रूपी के मुख्य फीचर
- ई रूपी डिजिटल करेंसी के फायदे
- डिजिटल करेंसी के नुकसान क्या है?
- UPI से कैसे अलग होगा डिजिटल Rupee
- ई रूपी से किन बैंकाें के जरिए होगा लेन-देन?
- क्या क्रिप्टोकरेंसी को खत्म कर देगा RBI का ई-रुपी
- e-RUPI: ई रूपी डिजिटल करेंसी किन बैंक में मान्य होगी?
- ई रूपी से जुड़े कुछ सवाल-जवाब
ई रूपी डिजिटल करेंसी क्या है? (e rupi kya hai in hindi)
भारत सरकार के रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा जारी की गई एक डिटेल करेंसी है। इसके माध्यम से किसी भी लेनदेन को आप कैशलेस माध्यम से कर सकते हो।
अर्थात हम यूं कहे कि मूल रूप से एक डिजिटल वाउचर होगा। जो किसी भी उपयोगकर्ता को उसके फोन पर SMS या QR कोड के रूप में मिलेगा। यह एक भी प्रीपेड वाउचर है। जिसे इस वाउचर को आप किसी सामाजिक संस्था या फिर दुकान पर रिडीम यानी पेमेंट कर सकते हो।

उदाहरण के लिए, यदि सरकार किसी निर्दिष्ट अस्पताल में किसी कर्मचारी के विशेष उपचार को कवर करना चाहती है, तो वह भागीदार बैंक के माध्यम से निर्धारित राशि के लिए ई-रूपी वाउचर जारी कर सकती है।
कर्मचारी को उसके फीचर फोन/स्मार्ट फोन पर एक एसएमएस या एक क्यूआर कोड प्राप्त होगा। वह / वह निर्दिष्ट अस्पताल में जा सकते हैं, सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं और अपने फोन पर प्राप्त ई-रूपी वाउचर के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
"इस प्रकार ई-रुपी एक बार का संपर्क रहित, कैशलेस वाउचर-आधारित भुगतान का तरीका है जो उपयोगकर्ताओं को कार्ड, डिजिटल भुगतान ऐप या इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस के बिना वाउचर को भुनाने में मदद करता है।"
जानिए ई-रूपी कैसे करेगी काम?
इस तरह से ई-रूपी एक तरह से कैशलेस प्रीपेड डिजिटल वाउचर है। जिसे आप बिना कार्ड, डीजल पेमेंट ऐप, बिना किसी नेट बैंकिंग के सहायता से इसे आप उपयोग कर सकते हैं।
आपको इस करेंसी का उपयोग करने के लिए पहले प्रीपेड वाउचर लेना होगा। और इस वाउचर को आप एसमसएस या क्यूआर कोड की सहायता से ले सकते हो। और यह सीबीडीसी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर ही आधारित होगा। और यह आरबीआई के द्वारा पूर्ण रूप से सुरक्षित निगरानी में रहेगा।
और इस डिजिटल करेंसी का उपयोग जनकल्याण योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड फर्टिलाइजर वितरण की जगह और इसके अतिरिक्त सामान्य जैसे दुकान, मॉल आदि का उपयोग कर सकते हैं।
ई रूपी डिजिटल करेंसी का क्या काम है?
कुल मिलाकर डिजिटल करेंसी ई रूपी तरीके से पेपर लेस करेंसी है। और इस करेंसी का उपयोग कैशलैस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
कुल मिलाकर हम किसी भी लेनदेन के लिए पेपर करेंसी का उपयोग करते थे, वही हम आने वाले समय पर वाउचर के माध्यम से इस e rupi डिजिटल करेंसी का उपयोग करेंगे। कुल मिलाकर लेनदेन करने का एक सरल और सुरक्षित तरीका भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा निकाला गया है।
ई रूपी डिजिटल करेंसी का कहाँ उपयोग होगा?
भारत सरकार की इस डिजिटल करेंसी का उपयोग कई जगह पर किया जाना है। अभी इसे शुरुआती दौर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लांच किया गया है। वैसे तो आप इस करेंसी का उपयोग कहीं भी कर सकते हो।
लेकिन इस करेंसी का मुख्य उपयोग अभी के समय में उपभोक्ता अस्पताल में या फर्टिलाइजर को खरीदने में। या सामाजिक स्थानों पर आदि कई जगह पर इस करेंसी का उपयोग किया जा सकता है।
- अस्पतालों में
- फर्टिलाइजर वितरण दुकानों में
- दुकान और मॉल में
ई रूपी के मुख्य फीचर
भारत सरकार की इस डिजिटल करेंसी के कई फ्यूचर है, इस करेंसी के कौन-कौन सी मुख्य विशेताए है, जिसे आपको जानना चाहिए तो इस करेंसी से संबंधित कुछ खास बातें आपको निजामा को उपलब्ध करवा रहे हैं।
- कैशलैस ट्रांजैक्शन
- इजी टू सेंड मनी
- पेपर लेस डिजिटल करेंसी
- नो इन्टरनेट और यूपीआई
- पारदर्शी रियल टाइम पेमेंट प्रोसेसर
- बिना कार्ड और मनी ट्रांसफर ऐप के
- बिना इंटरनेट के डायरेक्ट मनी ट्रांसफर
ई रूपी डिजिटल करेंसी के फायदे
भारत सरकार के द्वारा जारी किए गए इस डिजिटल करेंसी के कई प्रकार के फायदे उपभोक्ताओं को मिलेंगे तो नीचे जाने की इस डिजिटल ई रूपी के माध्यम से उपभोक्ताओं को कौन-कौन से फायदे मिलेंगे नीचे आपको लिस्ट के माध्यम से उपलब्ध की गई है।
- सबसे प्रमुख फायदा यह होगा कि आप पेमेंट का लेनदेन पेपर लेस डिजिटल करेंसी के माध्यम से कर सकोगे।
- इस करेंसी के माध्यम से कैशलेस लेनदेन का बढ़ावा को बढ़ावा मिलेगा।
- और यह भुगतान प्रणाली वाउचर बेस्ड होगी।
- कैश रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- डिजिटल अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
- किसी भी व्यक्ति को पेमेंट का भुगतान SMS या QR कोड के माध्यम से होगा।
- इसमें आपको इंटरनेट की भी आवश्यकता नहीं होगी।
- इंटरनेट बैंकिंग और पेमेंट ऐप की जरुरत नहीं होगी।
- डिजिट रुपया कौ बैंक मनी और कैश में आसानी से कन्वर्ट कर सकेंगे.
- विदेशों में पैसे भेजने की लागत में कमी आएगी।
- मौजूदा करेंसी के समान होगी ई-रूपी की कीमत।
- इस डिजिटल करेंसी का उपयोग सामाजिक संस्था जैसे- वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से इसे निर्मित किया गया है।
यह भी जाने-
डिजिटल करेंसी के नुकसान क्या है?
वैसे तो आरबीआई बैंक के द्वारा जारी की गई इस डिजिटल करेंसी के तो वैसे कई सारे फायदे हैं, लेकिन इसके कुछ मुख्य नुकसान भी है जो आपको जानना जरूरी है।
ई रूपी जैसी डिजिटल मुद्रा का एक सबसे बड़ा नुकसान हमारी नजर में यह हो सकता है कि इससे लोगों की प्राइवेसी खत्म हो सकती है।
नगदी के ट्रांजैक्शन में लोगों की पहचान गुप्त होती है। जिससे वह कहीं भी खरीदारी करने व्यक्ति में कोई पहचान नहीं रहती है। सरकार इस डिजिटल ट्रांजैक्शन को ट्रैक कर सकती है। तो जिससे लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यही इस करेंसी का एक मुख्य नुकसान साबित हो सकता है।
Video के माध्यम से जाने-
UPI से कैसे अलग होगा डिजिटल Rupee
अगर आप नहीं जानते हैं कि यूपीआई से कैसे अलग है यह डिजिटल करेंसी तो हम आपको बता दें कि डिजिटल करेंसी में आपको प्रीपेड वाउचर करवाना होता है और आप इस वाउचर के सहायता से पेमेंट को लेनदेन कर सकते हो।
लेकिन हम अगर बात करें कि यूपीआई तो यह डिजिटल करेंसी से कैसे अलग है? तो हम आपको बता दें कि यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर किया गया पैसा फिजिकल करेंसी के जरिए ही चलता है। इसका मतलब यूं कहे की फिजिकल करेंसी के सहायता से ही यूपीआई पेमेंट के लिए मुद्रा का इस्तेमाल किया जाता है।
ई रूपी से किन बैंकाें के जरिए होगा लेन-देन?
अगर बात करें कि भारत सरकार की इस नई ई रूपी डिजिटल करेंसी का उपयोग किन किन बैंकों के माध्यम से लेनदेन की प्रक्रिया की जाएगी तो नीचे हम आपको इन समस्त बैंकों की साझेदारी करने वाली लिस्ट उपलब्ध करवा रहे हैं।
E-Rupi का लेनदेन करने वाली बैंकों में मुख्य रूप से-
- एक्सिस बैंक
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- केनरा बैंक
- एचडीएफसी बैंक
- आईसीआईसीआई बैंक
- इंडियन बैंक
- कोटक महिंद्रा बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- भारतीय स्टेट बैंक
- और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- और इस इस बैंक के ऐप।
इसके अतिरिक्त भारत पे, बैंक ऑफ़ बड़ौदा मर्चेंट, पाइन लैब्स, पीएनबी मर्चेंट और यूनो एसबीआई पेमेंट ऐप जल्दी ही ई-रूपी स्वीकार करने वाले बैंक और ऐप को इसमें शामिल जल्द से जल्द किया जाएगा।
क्या क्रिप्टोकरेंसी को खत्म कर देगा RBI का ई-रुपी
जैसे कि आप जानते हो कि अभी कुछ वर्षों में लोगों की क्रिप्टोकरंसी के प्रति भरोसा खत्म होता जा रहा है, क्योंकि इसमें कई प्रकार की धोखाधड़ी और असुरक्षित महसूस होने के कारण लोग क्रिप्टो करेंसी से दूरी बना रहे हैं।
और भारत सरकार ने भी क्रिप्टोकरंसी के लिए सख्त नियम और कानून लागू किए हैं। इसलिए यह हम कह सकते हैं कि भारत सरकार के द्वारा जारी किया गया ई रूपी भारत क्रिप्टो करेंसी को लगभग खत्म कर सकता है यह अनुमान है।
यह भी पड़े-
Shiba inu क्या है? और इसे खरीदे या नहीं?
e-RUPI: ई रूपी डिजिटल करेंसी किन बैंक में मान्य होगी?
एनपीसीआई (NPCI) के द्वारा जारी किया गया इस डिजिटल करेंसी को किन बैंकों के द्वारा माननीय किया जाएगा नीचे हम उन तमाम बैंकों की लिस्ट की सूची आपको प्राप्त करवा रहे हैं जिसकी सहायता से इन बैंकों की सहायता से आप E-RUPI को वाउचर रूप में प्रदान कर सकते हैं।
Sr. No. | Bank Name |
---|---|
1 | AU Small Finance Bank |
2 | Axis Bank |
3 | Bank of Baroda |
4 | Bank of India |
5 | Bank of Maharashtra |
6 | Canara Bank |
7 | Central Bank of India |
8 | Federal Bank |
9 | HDFC Bank |
10 | ICICI Bank |
11 | Indusind Bank |
12 | Indian Bank |
13 | Indian Overseas Bank |
14 | Karnataka Bank |
15 | Karur vysya Bank |
16 | Kotak Bank |
17 | Paytm Payment Banks |
18 | Punjab National Bank |
19 | State Bank of India |
20 | UCO Bank |
21 | Union Bank of India |
ई रूपी से जुड़े कुछ सवाल-जवाब
-
ई रुपया कहां से खरीदें?
जैसे ही ई रूपी को सार्वजनिक रूप से उपयोग करने के लिए शुरू कर दिया जाएगा तो आप बैंक के माध्यम से इसे वाउचर रूप में प्रदान कर सकते हैं।
-
ई रूपी को कब लांच किया गया है?
ई रूपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त को कैशलेस और कांटेक्ट एक्स भुगतान के लिए नई टूल के रूप में इस करेंसी का शुभारंभ किया है।
-
क्या हम ई रूपी से मोबाइल रिचार्ज कर सकते है?
अभी इसकी सहायता से अभी मोबाइल चार्ज नहीं कर सकते हैं लेकिन यदि आप किसी सामाजिक संस्थानों के अंतर्गत इस डिजिटल रूपी का उपयोग कर सकते हैं। मुख्य रूप से आप इसे अस्पताल में जाकर इसका भुगतान करके सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
-
ई रूपी को किन बैंक से खरीद सकते है?
आप सरकार द्वारा जारी किए गए 11 बैंक को जिसमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक और भारतीय स्टेट बैंक आदि बैंक में सम्मिलित है जिसकी सहायता से आप इस डिजिटल करेंसी को खरीद सकते हैं।
-
क्या ई रूपी बिट किन जैसा है?
बिल्कुल नहीं यह रूपी बिटकॉइन से बिल्कुल अलग होगा इसे वाउचर के रूप में प्राप्त किया जा सकता है। और इसका इस्तेमाल केवल भारत में ही किया जाएगा।
-
ई रूपी किन तकनीक पर काम करता है?
आरबीआई की इस डिजिटल करेंसी सीबीडीसी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित है जो पेपर करेंसी की तरह लीगल टेंडर होगी। जिसे आप पेमेंट करना चाहोगे उसे पेमेंट कर सकोगे।
-
इस डिजिटल करेंसी का उद्देश्य क्या है?
ई रूपी के द्वारा डिजिटल करेंसी को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है कि डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ पेपर लेस ट्रांजैक्शन को बढ़ाना और ट्रांजैक्शन पर पूर्ण रूप से पारदर्शिता रखना इसका मुख्य उद्देश्य है। जिससे money-laundering काला धन जैसी समस्याओं पर लगाम लगाई जा सकेगी।
-
डिजिटल मुद्रा का अन्य नाम क्या है?
डिजिटल मुद्रा का अन्य ई रूपी, डिजिटल पैसा, आदि नाम से जानते हैं।
-
क्या नोट की तरह कर पाएंगे इस्तेमाल
आप इस करेंसी को वाउचर के रूप में प्राप्त करके इसका इसे बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इसका उपयोग आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की तरह ही कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी तरह से केस का लेन देन नहीं देना होता है।
-
क्या क्रिप्टोकरेंसी को खत्म कर देगा ?
जी बिल्कुल! यह क्रिप्टो करेंसी को भारत में पूर्ण रूप से खत्म कर देगा और इस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार अपने स्तर पर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
निष्कर्ष
अब इस अर्टिकल को पूरा पढ़कर जान गए होंगे कि ई रूपी डिजिटल करेंसी क्या होती है? यह कैसे काम करती है? इसके फायदे नुकसान इसे किन बैंकों के माध्यम से खरीदा जा सकता है आदि प्रकार की सभी समस्त जानकारी आप तक पहुंच गई होगी।
मुझे आशा है कि अब आपको ई रूपी से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा। अगर आपको अभी भी इससे संबंधित किसी भी प्रकार के सवाल है तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कीजिए।
हम आपकी समस्या का निवारण कर देंगे। और ऐसे ही नई नई ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट हिंदी HindiNeer.com को फॉलो करें।