Home यात्रा एवं पर्यटन

स्टैचू ऑफ यूनिटी: से जुड़ा सम्पुर्ण ज्ञान | हाईट, टिकट, कैसे पहुँचे जाने सबकुछ

अगर आप भी स्टेचू ऑफ यूनिटी (Statue of unity) के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम इस पोस्ट में स्टेचू ऑफ यूनिटी जो कि दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। से संबंधित सभी प्रकार की जरूरी जानकारी जैसे- स्टेचू ऑफ यूनिटी कहाँ है, इसकी ऊंचाई कितनी है, यह किस नदी पर स्थित है।

इसके अलावा यदि आप स्टेचू ऑफ यूनिटी की यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो यात्रा से संबंधित सभी गाइड जैसे- यहां कैसे पहुंचे, प्रवेश शुल्क कितना है, घूमने की समय सीमा और होटल में ठहरने की व्यवस्था से संबंधित सभी जानकारी आपको इस पोस्ट में उपलब्ध हो जाएगी।

जिससे कि आपको स्टेचू ऑफ यूनिटी घूमने के लिए एक उचित मार्गदर्शन मिल जाएगा। तो हमारे द्वारा बताई जा रही जानकारी को इस लेख के माध्यम से कृपया करके पूरा पढ़िए।

Table of Content
 [hide]

स्टैचू ऑफ यूनिटी के बारे में (About Statue of unity)

स्टैचू ऑफ यूनिटी के बारे में हम आपको बता दें कि यह विश्व की सबसे ऊंची गगन गगनचुंबी 182 मीटर ऊंची मूर्ति है। यह मूर्ति चीन की स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध प्रतिमा से 23 मीटर ऊंची तथा अमेरिका की स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी ऊंचाई की लगभग दोगुनी है।

यह प्रतिमा देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जिन्हें आयरन मैन (लोह पुरुष) के नाम से भी जाना जाता है। उनके सम्मान में इस प्रतिमा का अनावरण वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया है।

और यह गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया में स्थित है। और यह नर्मदा नदी के किनारे इसका निर्माण किया गया है। इस प्रतिमा को 7 किलोमीटर की दूरी से भी देखा जा सकता है।

और हम आपको बता दें कि स्टेचू ऑफ यूनिटी में लिफ्ट भी लगी है, जिसके माध्यम से आप सरदार पटेल की छत तक पूछोगे और वहां से आप सरदार सरोवर बांध का नजारा भी देख सकोगे।

हम बता दें कि सरदार सरोवर बांध भारत का सबसे ऊंचा गुरुत्वीय बांध है। और यहां आपको पर्यटक के लिए फूल और बोर्ड जैसी कई लोकेशन भी देखने को मिल जाती है।

प्रतिमा का नाम स्टैचू ऑफ यूनिटी
किसके नाम पर सरदार वल्लभ पटेल
स्थित केवड़िया (एकता नगर) गुजरात
प्रतिमा की उचाई 182 मीटर (597 फीट)
अनावरण 31 अक्टूबर 2018
कुल लागत3000 करोड़
किस नदी के पासनर्मदा नदी
पास में पर्यटक स्थलसरदार सरोवर
स्टैचू ऑफ यूनिटी की डिज़ाइनपद्म भूषण पुरस्कार प्राप्तकर्त्ता मूर्तिकार राम वी सुतार

स्टैचू ऑफ यूनिटी का इतिहास

सरदार वल्लभभाई की इस प्रतिमा का निर्माण भारत के लौह पुरुष उनके सम्मान में सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया है। इन्होंने भारत गणराज्य के निर्माण के लिए देश के सभी 562 रियासतों को एकजुट करने की जिम्मेदारी ली थी।

इसलिए इस प्रतिमा का नाम स्टेचू ऑफ यूनिटी के नाम से रखा गया है। इस प्रतिमा को 31 अक्टूबर 2018 को यानी सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर केवड़िया जो कि गुजरात में है, वहां पर इस प्रतिमा का उद्घाटन किया गया था।

इस प्रतिमा की कुल लंबाई 182 मीटर लगभग 597 फीट है। और यह नर्मदा नदी, बेसिन और विशाल सरदार सरोवर बांध के पास स्थित है। इस मूर्ति के अनावरण के लिए राज्य सरकार ने भारत के किसानों से सरदार पटेल की प्रतिमा के लिए आवश्यक लोगों का कृषि करने के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरण दान करके उस लोहे से लगभग 5000 टन लोहे को एकत्रित किया गया था।

मूर्ति के अंदर एक इनहाउस संग्रहालय में नेता के निर्माण इतिहास के विवरण का संक्षिप्त लेखा-जोखा है।

स्टैचू ऑफ यूनिटी लोकेशन?

अगर आप स्टेचू ऑफ यूनिटी की यात्रा करना चाहते हैं तो आप को गुजरात राज्य भरूच के समीप नर्मदा जिले के अंतर्गत आने वाला केवड़िया नमक स्थान पर यह प्रतिमा है। इस प्रतिमा की यात्रा करने के लिए आप बस रेल या एरोप्लेन की सहायता से भी यहां पहुंचा जा सकता है।

किस नदी पर स्थित है?

सरदार वल्लभ भाई पटेल (लौह पुरुष) की यह 182 मीटर विशालकाय प्रतिमा देश की दूसरी सबसे लंबी नदी नर्मदा नदी के तट पर स्थित है। और इसी प्रतिमा के पास में सरदार सरोवर बांध भी स्थिति। जो कि नर्मदा नदी पर बना हुआ एक सबसे बड़ा बांध है।

NameAddress
स्टैचू ऑफ यूनिटीSardar Sarovar Dam, RPQ9+5MJ Sardar Sarovar Dam, Statue of Unity Rd, Kevadia, Gujarat 393155

स्टैचू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई कितनी है

सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा की कुल उचाई 182 मीटर यानी लगभग 596 फीट है। जो कि विश्व की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति जोकि चीन की स्प्रिंग टेंपल बुद्धा से 27 मीटर ऊंची है।

हाईट फीट में596 फीट
हाईट मीटर में182 मीटर

स्टैचू ऑफ यूनिटी की डिज़ाइन किसने की?

लोह पुरुष पटेल साहब की प्रतिमा की डिजाइन का जिम्मा पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्तकर्त्ता मूर्तिकार राम वी सुतार के द्वारा इसे तैयार किया गया था। और इस प्रतिमा का जटिल कांस्य क्लैडिंग कार्य चीनी फाउंड्री, जियांग्शी टॉकाइन कंपनी के द्वारा किया गया था।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कौन थे?

अगर आप नहीं जानते थे कि सरदार वल्लभ भाई पटेल कौन थे? तो मैं आपको बता दें कि सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के पहले गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री थे। जिनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था।

और उन्होंने भारत को एकजुट बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। स्वतंत्रता के लिए इनका मुख्य योगदान माना जाता है। पटेल भारत के पहले गृह मंत्री और मुख्यमंत्री बने थे। और वह भारतीय संविधान सभा के इन समिति के प्रमुख रह चुके थे।

मौलिक अधिकार पर सलाहकार अल्पसंख्यक और जनजाति तथा बहिष्कृत क्षेत्रों पर नियुक्त समिति और प्रांतीय संविधान समिति और इसके अलावा उन्होंने स्वतंत्र आंदोलन जैसे- खेड़ा सत्याग्रह, बारदोली सत्याग्रह पर किसानों को एकत्रित किया था। इस उपलब्धि के कारण उन्हें लोह पुरुष आयरन मैन ऑफ इंडिया के नाम से जाने जाना लगा यह नाम उन्हें उनकी संगठन की महिलाओं ने दिया था।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से जुडी दिलचस्प बाते (Statue of Unity Facts)

सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टेचू ऑफ यूनिटी प्रतिमा से जुड़े कुछ दिलचस्प बातें हम आपको बता रहे हैं जिसे आप को जानना जरूर चाहिए।

  1. स्टेचू ऑफ यूनिटी सरदार वल्लभभाई पटेल की तरह ही फौलादी है यह भूकंप के झटके को भी सह सकती है।
  2. प्रतिमा के अंदर 80 मंजिला ऊंची लिफ्ट लगी है। जिसे टिकट के माध्यम से आप जा सकते हैं।
  3. इस मूर्ति के निर्माण में करीब 3000 करोड़ रुपए का खर्च आया था।
  4. विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है। और इससे छोटी प्रतिमा चीन की स्प्रिंग टेंपल बुद्धा और अमेरिका की स्टैचू ऑफ लिबर्टी से कई गुना अधिक ऊंची है।

दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति किसकी है?

अभी के समय में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा हमारे भारत देश में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की है। इस प्रतिमा को हम स्टेचू ऑफ यूनिटी के नाम से जानते हैं। गुजरात सरकार ने यहां पर आने वाले पर्यटकों के लिए काफी अच्छा इंतजाम करके रखा है। और यह गुजरात का आने वाला सबसे पॉपुलर पर्यटन स्थल बन चुका है। अभी के समय में यहां 50 लाख से अधिक सैलानी प्रतिवर्ष पहुंचते हैं।

टॉप 6 विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा (World Tallest Statue List)

नीचे हम आपको इंफोग्राफिक्स के माध्यम से विश्व की टॉप 6 सबसे ऊंची प्रतिमा कौन-कौन सी है, और उनकी हाइट क्या है? और किस जगह पर स्थित है इसके बारे में सभी जानकारी आपको नीचे आपको उपलब्ध हो जाएगी।

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास घूमने की जगहें

स्टेचू ऑफ यूनिटी को आप देखना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि स्टेचू ऑफ यूनिटी के अलावा यहां 10 से भी अधिक मनमोहक घूमने की जगह और स्थान है। जो 15 किलोमीटर के अंतर्गत के दायरे में आता है। वह कौन-कौन से जगह है, वह नीचे हम आपको लिस्ट के माध्यम से उपलब्ध करवा रहे हैं।

  • 1. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर हेलीकाप्टर की सवारी  (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से 2.5 किमी)
  • 2. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर बोटिंग राइड ( किमी)
  • 3. फूलों की घाटी  (2.5 किमी)
  • 4. रिवरफ्रंट साइकिलिंग  (2.5 किमी)
  • 5. सरदार पटेल प्राणी उद्यान और जंगल सफारी  (2.5 किमी)
  • 6. जियोडेसिक एवियरी डोम  (2.5 किमी)
  • 7. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में पेट जोन  (2.5 किमी)
  • 8. यूनिटी ग्लो गार्डन  (2.5 किमी)
  • 9. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर डिनो ट्रेल  (2.5 किमी)
  • 10. सरदार सरोवर बांध व्यू पॉइंट्स  (3.5 किमी)
  • 11. पंचमुली झील  (5 किमी)
  • 12. चिल्ड्रन न्यूट्रिशन पार्क  (6 किमी)
  • 13. एकता मॉल और फूड कोर्ट  (6 किमी)
  • 14. आरोग्य वन या हर्बल गार्डन  (7 किमी)
  • 15. कैक्टस गार्डन और बटरफ्लाई गार्डन  (12 किमी)
  • 16. जरवानी जलप्रपात  (14 किमी)
  • 17. खलवानी में रिवर राफ्टिंग  (27 किमी)

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी कैसे पहुचे?

अगर आप स्टेचू ऑफ यूनिटी जाने की सोच रहे हैं, और आप नहीं जानते हैं कि आप किस तरीके से पंहुचा जाए तो हम आपको बता दें कि आप यहां पर ट्रेन बस और हवाई मार्ग तीनों की सहायता से यहां पर पहुंच सकते हैं। नीचे हम आपको तीनो तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाने जा रहे हैं।

बस के द्वारा

जैसे कि आप जानते हो कि बस के माध्यम से यहां का सफर करना सबसे आसान है। बस आपको यहां अपने क्षेत्र से बस की सहायता से स्टेचू ऑफ यूनिटी हो सकते हैं।

रेल के द्वारा

स्टेचू ऑफ यूनिटी यात्रा आप रेल मार्ग के द्वारा भी की जा सकते है। इसके लिए आपको रेल मार्ग के द्वारा वडोदरा जंक्शन या भरूच जंक्शन पहुंचना पड़ेगा। यहां से बस के द्वारा 90 किलोमीटर का सफर तय करके स्टेचू ऑफ यूनिटी पहुंचा जा सकता है। जो कि सबसे सरल और सुगम यात्रा का साधन है।

ये भी जाने-]

घर बैठे ट्रेन रनिंग स्टेटस लाइव कैसे देखें?

एरोप्लेन के द्वारा

हवाई यात्रा की सहायता से स्टेचू ऑफ यूनिटी देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले अहमदाबाद के एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा। और यहां से आपको बस के माध्यम से वड़ोदरा से होते हुए स्टेचू ऑफ यूनिटी जाना होगा।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का प्रवेश शुल्क क्या है?

स्टेचू ऑफ यूनिटी में भ्रमण घूमने के लिए प्रवेश शुल्क यानी टिकट की कीमत क्या है? और कौन-कौन से टिकट कितना हमें पे करना होता है। तो आइए नीचे हम टेबल में इससे संबंधित सभी विस्तार पूर्वक जानकारी बता रहे जिससे आप जान जाओगे कि टिकट का प्राइस इसमें कितना लगता है।

Viewing GalleryEntry Ticket
Opens at07:30 AM07:30 AM
Closes at05:00 PM05:00 PM

टिकट की कीमत

दर्शकप्रवेश शुल्क अवलोकन डेकव्यू
व्यस्कRs. 120+30 (Bus Charges)Rs. 350+30 (Bus Charges)
बच्चे (3 से 15 साल)Rs. 60+30 (Bus Charges)Rs. 200+30 (Bus Charges)
बच्चे (3 वर्ष से कम)FreeFree

Statue of Unity घुमने के लिए समय सीमा

अगर आप यहाँ घूमने जा रहे हैं, तो आपको समय का खासा ध्यान रखना होगा। यहां पर घूमने के लिए समय सीमा का निर्धारण किया गया है। और हम आपको बता दें कि यहां पर सोमवार को अवकाश रहता है।

समय-सीमा

Opens at 8:00 AM
Closes at 6:00 PM

PROJECTION MAPPING SHOW

7:00 PM (SHARP)

अवकाश

सोमवार (Monday)

ठहरने की व्यवस्था (Hotels Near Statue of Unity)

स्टेचू ऑफ यूनिटी जाने वाले यात्री यदि आप ठहरने की सोच रहे तो आपको होटल के में रुकना होगा। और यहां पर होटल स्टेचू ऑफ़ यूनिटी से 3 से 15 किलोमीटर की दूरी पर है। आप अपने बजट के हिसाब से होटल रूम्स को बुक कर सकते हो। यहां पर कुछ मुख्य होटल्स है, जिसके बारे में हम आपको उपलब्ध जानकारी करवा देंगे।

  • 1. Tent City Narmada
  • 2. River View Tent Resort
  • 3. Vasan Vihar Homestay
  • 4. Hotel Grand BRG
  • 5. The Fern Sardar Sarovar Resort
  • 6. Ramada Encore By Wyndham
  • 7. BRG Budget Stay Kevadiya
  • 8. Krishna Homestay
  • 9. Hotel Unity Inn
  • 10. OYO 81307 Nilkanth Homes – MOCA

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से जुड़े सवाल-जवाब

  1. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के अंदर क्या है?

    स्टेचू ऑफ यूनिटी के अंदर एक संग्रहालय और प्रदर्शन बना हुआ है ,इसके अंदर सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन संबंधी इतिहास ओं का वर्णन किया गया है। और 80 से ऊंची मंजिला लिफ्ट भी लगी हुई है। जिसकी सहायता से ऊपर पहुंचकर सरदार सरोवर बांध के नजारा आनंद ले सकते हैं।

  2. स्टैचू ऑफ यूनिटी कितने में बना है?

    स्टेचू ऑफ यूनिटी के बनने में कुल 3000 करोड़ की लागत आई है।

  3. क्या स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने लायक है?

    स्टेचू ऑफ यूनिटी यूनिटी जो संसार की सबसे ऊंची मूर्ति है, जो कि अपने आप में एक देखने लायक चीज है। इसके अतिरिक्त इसके पास आसपास फूल विहार, सरदार सरोवर बांध और इसके अतिरिक्त अन्य पिकनिक स्पॉट भी है, जो आपको मनमोहक दृश्य देखने को मिलेंगे।

  4. क्या हम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के अंदर जा सकते हैं?

    आप स्टेचू ऑफ यूनिटी के अंदर जाना चाहते हैं, तो टिकट का पेमेंट करके आप स्टेचू ऑफ यूनिटी के अंदर की यात्रा कर सकते हैं।

  5. क्या स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास होटल हैं?

    स्टेचू ऑफ यूनिटी के पास 3 से 20 किलोमीटर की दूरी में यहां कई सारी होटल है। जिसकी सहायता से आप यहां पास में रात में ठहर सकते हैं।

  6. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं?

    स्टेचू ऑफ यूनिटी जानने के लिए आपको यहां घूमने के लिए केवल 1 से 2 दिन ही पर्याप्त हैं। एक-दो दिन के अंदर यहां आस-पास के नजारों का आनंद ले सकते हैं।

  7. दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा कौन सी है?

    अभी वर्तमान समय में दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति भारत के लौह पुरुष की है, जिसका नाम स्टेचू ऑफ यूनिटी है।

  8. स्टेचू ऑफ यूनिटी कौन से दिन बंद रहता है?

    स्टेचू ऑफ यूनिटी सोमवार के दिन बंद रहता है। और इसके अलावा हफ्ते के 6 दिन मंगलवार से रविवार तक खुला रहता है।

  9. स्टेचू ऑफ यूनिटी कौन से शहर में है?

    स्टेचू ऑफ यूनिटी गुजरात के नर्मदा जिले के अंतर्गत आने वाला केवड़िया नामक जगह पर स्थित है।

  10. स्टेचू ऑफ यूनिटी का टिकट कितना है?

    स्टेचू ऑफ यूनिटी का टिकट अलग-अलग दृश्य के हिसाब से निर्धारित किया गया है। इसकी टिकट की जानकारी हम आपको बता दें कि यहां पर 150 से रुपए से शुरू होकर ₹1000 के तक का टिकट का प्राइस होता है।

  11. स्टैचू ऑफ यूनिटी को अहमदाबाद से दूरी कितनी है?

    90 किलोमीटर

निष्कर्ष

इस लेख को पूरा पढ़कर संसार की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेचू ऑफ़ यूनिटी से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी आप तक पहुंच गई होगी। और आप यदि स्टेचू ऑफ यूनिटी की यात्रा अभी तक नहीं की है, तो इस जगह आकर इस प्रतिमा को एक बार जरूर देखे।

क्योंकि यह भारत में बनी संसार की सबसे ऊंची प्रतिमा है। देखने हेतु किसी प्रकार के सवाल है तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कीजिए हम आपके सवालों का जवाब देंगे।

ऐसी ही यात्रा और पर्यटन से संबंधित ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट HindiNeer.com फॉलो करे।

Windows 11 Download कैसे करे?

5/5 - (2 votes)

2 COMMENTS

  1. नमस्कार सर, आपके इस ब्लॉग पोस्ट में स्टैचू ऑफ यूनिटी के बारे में जो जानकारी दी है वह हमें पढ़कर बहुत ज्यादा अच्छा लगा है क्योंकि दुनिया के सबसे बड़ी प्रतिमा यह स्टैचू ऑफ यूनिटी ही है लेकिन आपने इस ब्लॉग पोस्ट में कुछ ऐसी जानकारी भी बताइए वह पढ़ कर लोगों को मदद मिलेगी इसके लिए धन्यवाद.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here